Cane UP:उत्तर प्रदेश गन्ना विभाग द्वारा गन्ना पर्ची देखने के लिए caneup.in/ https:/enquiry.caneup.in पोर्टल शुरू किया गया है जिसके माध्यम से किसान अपनी गन्ना पर्ची देख सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में
यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर क्या है एवं इसके क्या लाभ और आप अपनी गन्ना पर्ची किस प्रकार से घर बैठे अपने मोबाइल के माध्यम से निकाल सकते हैं आज इस लेख के माध्यम से जानेंगे। जैसा कि आप सभी जानते हैं चंद दिनों के बाद गन्ना पराई सत्र 2023 24 शुरू होने वाला है और ऐसे में किसानों की समस्या गन्ना पर्ची देखने को लेकर है। तो हम अपने किसान भाइयों को बता दे की आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आप इस वर्ष की गन्ना पर्ची किस प्रकार से चेक कर सकते हैं इसकी संपूर्ण जानकारी नीचे आर्टिकल के माध्यम से दी गई है
यूपी के अधिकतर नगरिक खेती-बाड़ी करते हैं।तथा यह अपनी जीविका के लिए कृषि कार्यों पर निर्भर हैं। इस राज्य में धान, गेहूं, सरसो और दलहन फसलों के साथ-साथ गन्ने की खेती बहुतयात होती है। गन्ना एक प्रकार की वाणिज्यिक खेती है, तथा इससे प्रदेश के किसानों को काफी लाभ पहुंचता है, किसान भाई गन्ने की खेती करके और उसकी बिक्री करके काफी मुनाफा प्राप्त करते हैं।
इसके अलावा यूपी में श्रमिकों की संख्या भी ज्यादा है, इनके लिए भी राज्य सरकार श्रम संबंधित सभी सेवाएँ जैसे UPBOCW, UPLMIS जैसे पोर्टल शुरू कर चुकी है। अब गन्ना किसानों की सहायता करने और गन्ने की बिक्री गतिविधि को आसान बनाने के लिए, यूपी सरकार ने एक पोर्टल – Caneup.in की शुरुआत की है, तथा गन्ना उत्पादन को लेकर गन्ना पर्ची कैलेंडर बनाया है। ऐसे में आज आप इस लेख के माध्यम से यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2024 और इस पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Cane UP पोर्टल / योजना का संक्षिप्त विवरण
पोर्टल का नाम | उत्तर प्रदेश गन्ना पोर्टल |
शुरू किया गया | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
उद्देश्य | गन्ने बिक्री से संबंधित जानकारी प्रदान करना |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के सभी गन्ना किसान |
श्रेणी | सरकारी योजना |
आधिकारिक वेबसाइट | विभागीय वेबसाइट – https://upcane.gov.in/, गन्ना पर्ची की इंक्वायरी के लिए पोर्टल – https://enquiry.caneup.in/ |
क्या है Cane UP पोर्टल का उद्देश्य
Caneup.in उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन योजना पोर्टल है। यह पोर्टल राज्य के गन्ना किसानों की मदद के लिए शुरू किया गया है। caneup.in पोर्टल का मुख्य उद्देश्य गन्ना किसानों को गन्ने की खरीद-बिक्री और कीमत से जुड़ी हर जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराकर उनकी मदद करना है।
इस पोर्टल के शुरू होने से पहले गन्ना किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्हें गन्ने के दाम के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी और उन्हें अपनी फसल कम दाम पर बेचनी पड़ती थी, जिसके कारण उन्हें समय पर अपनी फसल का सही दाम नहीं मिल पाता था। अब किसान आधिकारिक पोर्टल – https://caneup.in/ के माध्यम से आसानी से गन्ने की फसल से जुड़ी जानकारी जैसे गन्ना पर्ची, गन्ना मूल्य, गन्ना आपूर्ति टिकट, गन्ना कैलेंडर आदि ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
गन्ना पर्ची कैलेंडर पोर्टल के लाभ
- इस पोर्टल की मदद से किसान गन्ना पर्ची कैलेंडर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
- यह पोर्टल खास तौर पर किसानों को गन्ने से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी मुहैया कराने के लिए बनाया गया है।
- उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य इस पोर्टल की मदद से 50 लाख गन्ना किसानों को फायदा पहुंचाना है।
- इस पोर्टल पर गन्ने से जुड़ी सभी जानकारी जैसे गन्ना पर्ची, गन्ना पूछताछ, सट्टा कैलेंडर, गन्ना प्री-कैलेंडर और पिछले साल की गन्ना तौल और यूपी गन्ना भुगतान जैसी जानकारी हासिल की जा सकेगी।
- इस पोर्टल की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश की करीब 113 चीनी मिलों ने भी अपना आधिकारिक पोर्टल लॉन्च कर दिया है।
यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2024 -25 कैसे देखें?
यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2024-25 को ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया काफी सरल है, जो इस प्रकार है-
- गन्ना पर्ची कैलेंडर देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://enquiry.caneup.in/ पर जाएं।
- यहां होमपेज पर आपको एक बॉक्स दिखाई देगा जिसमें कैप्चा भरें और “देखें” बटन पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर आपको कुछ जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी, जो नीचे दी गई तस्वीर में दिखाई गई है।
- जिला, फैक्ट्री, गांव आदि दर्ज करने के बाद सेलेक्ट ग्रोवर के विकल्प से अपना नाम चुनें।
- इसके बाद आपके सामने चार विकल्प आएंगे, जिसमें से आपको गन्ना कैलेंडर का विकल्प चुनना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने गन्ना पर्ची कैलेंडर खुल जाएगा।
यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2024 25 देखें
इसके अलावा आप चाहें तो “सर्वे डेटा, प्री कैलेंडर, अतिरिक्त सट्टा कैलेंडर, सप्लाई टिकट, गन्ना तौल, पिछले वर्ष का गन्ना तौल, एसएमएस लॉग” देख सकते हैं।
eGANNA App डाउनलोड कैसे करें
eGANNA ऐप यूपी केन पोर्टल का एक एप्लीकेशन है जिसकी मदद से किसान गन्ने से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। up cane पोर्टल के ऐप को प्लेस्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के जरिए गन्ना किसान वो सभी काम कर सकते हैं जो वो https://caneup.in/ पोर्टल पर करते हैं।
caneup टोल फ्री नंबर
यदि आपको अपने गन्ना विक्रय से संबंधित या इस पोर्टल से संबंधित कोई समस्या आ रही है तो आप टोल फ्री नंबर 1800-121-3203 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।
Cane UP | E cane UP| caneup.in login | Cane enquiry | cane up.in 2024 25 | e-ganna calendar | e-ganna parchi I Ganna | cane up | cane up.in | caneup-in | caneup.in | upcane | Ganna Parchi Calendar 2023 24