Sugarcane Price 2024 : किसानों के लिए बहुत ही अच्छी खबर, सरकार गन्ने के दाम में करेगी 25 रुपए की बढ़ोतरी

Sugarcane Price 2024 : अक्टूबर माह से देश में नए शक्कर सत्र की शुरूआत हो गयी है। केंद्र की ओर से पहले ही गन्ना सत्र 2023-24 के लिए गन्ना के एफआरपी में बढ़ोतरी की जा चुकी है। इस बीच गन्ना उत्पादक किसानों के लिए बहुत ही अच्छी खबर है। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार गन्ने का भाव बढ़ाने का फैसला ले सकती है। बताया जा रहा है कि उत्तरप्रदेश में हाल ही में प्रारम्भ हुए नए पेराई सत्र के लिए गन्ना के भाव में बढ़ोतरी प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हरी झंडी मिलने का इंतजार है। इसे लेकर प्रशासन की ओर सभी कार्यवाही लगभग पूरी की जा चुकी है। किसानों को त्योहार से पहले बड़ी राहत देते हुए योगी सरकार नए पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ना मूल्य में 25 रुपए प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी कर सकती है। उत्तर प्रदेश में इस समय गन्ने का दाम 340-350 रुपए प्रति क्विंटल है। इससे पहले प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना फसल के लिए समर्थन मूल्य (Sugarcane Price 2024) 25 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ाया था।

Sugarcane Price 2024
Sugarcane Price 2024

कैबिनेट की बैठक में गन्ने के मूल्य बढ़ोतरी प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी

उत्तर प्रदेश में 31 अक्टूबर यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में योगी सरकार गन्ना अथबा चीनी उद्योग, आवास विभाग, नगर विकास विभाग एवं औद्योगिक विकास विभाग सहित कई अन्य विभागों के प्रस्तावों पर मंजूरी की मुहर लगा सकती है। यूपी की योगी सरकार मंगलवार को होने बाली कैबिनेट की बैठक में गन्ना उत्पादक किसानों को बहुत बड़ी राहत देने के लिए गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर सकती है। बताते चलें कि प्रदेश सरकार ने गन्ना पेराई साल 2022-23 के लिए गन्ना मूल्य में किसी भी प्रकार की कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। ऐसे में गन्ना किसानों को आस है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार गन्ने के मूल्य में अबश्य बढ़ोतरी करेगी।

25 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ाया जायेगा गन्ने का मूल्य

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले पेराई सत्र के दौरान गन्ने के समर्थन मूल्य में सरकार की ओर से कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। जिससे नाराज गन्ना उत्पादक किसानों ने राज्य सरकार से गन्ना मूल्य को बढ़ाने की मांग करते हुए महा पंचायत की थी। इसे लेकर बीते महीने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक गुट) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की थी। इस दौरान सीएम योगी ने किसान नेता धर्मेंद्र मलिक को आश्वस्त किया कि राज्य में इस बार पेराई सत्र शुरू होते ही गन्ना मूल्य तय कर दिया जाएगा। ऐसे में इस बार लोकसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों को गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी कर तोहफा दे सकती है। बताया जा रहा है कि योगी कैबिनेट में किसानों को खुश करने के लिए इस बार 25 प्रति क्विंटल तक गन्ने का मूल्य बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश में अभी तक गन्ना किसानों को अगेती प्रजाति के लिए 350 रुपए प्रति क्विंटल, सामान्य प्रजाति के लिए 340 रुपए प्रति क्विटंल अथबा अन्य रिजेक्ट प्रजाति के 335 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य का भुगतान सरकार के तहत किया जा रहा है।

45 लाख से अधिक गन्ना उत्पादक किसानों को होगा सीधा फायदा

लखनऊ में होने जा रही कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस बर्ष गन्ना के मूल्य में 25 रुपए तक की बढ़ोतरी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर सकती है। इससे 45 लाख किसान परिवारों को सीधा लाभ होगा और उनके जीवन में गन्ने के तहत मिठास आएगी। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य है। यहां लगभग 45 लाख किसान परिवार गन्ना की खेती से जुड़े हुए हैं। ऐसे में अगर गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी मिलती है, तो किसानों को 375 प्रति क्विंटल तक गन्ना का मूल्य मिल सकता है। यह भी बताया जा रहा है कि इस कैबिनेट की बैठक में प्रदेश सरकार नई शीरा नीति भी ला सकती है। इसके तहत उत्तर प्रदेश में देसी शराब बनाने वाली डिस्टलरियों को दिए जाने वाले सस्ते आरक्षित शीरे का कोटा बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि प्रदेश में सरकार द्वारा बायो एनर्जी पॉलिसी के तहत चीनी मिलों व किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके कारण प्रदेश में गन्ना का रकबा बढ़ा है और प्रदेश एथेनॉल उत्पादन में अन्य राज्यों से आगे निकल गया है।

important Sugarcane Price 2024

Home PageClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment